दोघट / दाहा (बागपत)। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया सचिन उर्फ डेंजर, मोनू और नीटू राठी निवासी टीकरी काफी समय से गैंग बनाकर हत्या व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन तीनों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस तीनों को तलाश कर रही है और शीघ्र ही तीनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।