फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना कस्बा में दो पक्षों में झगड़ा, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पुलिस को लूट होने की सूचना दी। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इनकी हिमायत में कोतवाली में देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बा निवासी आशु और फुरकान में 400 रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उनके बीच खूब मारपीट हुई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। आशु पक्ष ने दुकान में लूटपाट करने की पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इस दौरान पुलिस दो लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इनकी हिमायत में कोतवाली पर सुबह से देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसआई बाजीलाल भास्कर ने कहा दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा निवाड़ा गांव के युवक शाहरुख के साथ पड़ोस के युवक ने मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें