फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बागपत। बाघू मार्ग पर प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रोपर्टी के विवाद को लेकर घटना हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

टीकरी निवासी संदीप राठी पुत्र मांगेराम अपने दोस्त संजयपाल निवासी बेहटा हाजीपुर के साथ वैगनार कार में बृहस्पतिवार की शाम सात बजे के लगभग बाघू गांव जा रहा था। बाघू-बागपत मार्ग पर शुगर मिल के पास बाइक सवार दो लोगों ने संदीप को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई कुलदीप राठी ने बताया कि लोनी में प्रोपर्टी को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। उसने तेजपाल निवासी गंगा विहार लोनी गाजियाबाद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें