चांदीनगर (बागपत)। चोर रटौल गांव के जुड्डी वाले मोहल्ले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को गिराकर सामान चुराकर ले गए। इससे गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में चोर गांव के जुड्डी वाले मोहल्ले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर को गिराकर सामान चुराकर ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर का सामन बिखरा देखा तो उन्होंने चोरी की जानकारी ऊर्जा निगम के अफसरों और चौकी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने जांच की। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर में भी चोरों ने रटौल गांव की पूर्वी यमुना नहर से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया। इसका पुलिस ने आज तक खुलासा नहीं किया।