फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ गये पालतू कुते ने तेंदुए का सामना कर युवक की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

खपराना गांव निवासी कक्षा 12 वी का छात्र शुभम अपने पिता महेंद्र, मां सोमवती, बलेशर, कमलेश आदि परिजनों के साथ भैंसा बुग्गी में सवार होकर खेत पर गए। परिजनों ने खेत के पास रास्ते पर बुग्गी खड़ी कर दी। इसी दौरान शुभम कुछ दूर स्थित अपने गन्ने के खेत की ओर चला गया तो खेत के अंदर से निकले तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया इससे वह बाल बाल बच गया। इस दौरान साथ आये पालतू कुत्ते ने तेंदुए का सामना किया। तेंदुए ने कुत्ते को भी घायल कर दिया। इस दौरान परिजन व आसपास काम कर रहे किसान भी वहां पहुंचे। इनको देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। खपराना के ग्रामीणों ने कहा खेतों पर काम करने जाने वाले किसानों को तीन चार दिनों से कही न कहीं तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुआ कई कुत्तों को भी अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए की दस्तक से खपराना के ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने अब वन विभाग व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें