फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नंगला कनवाड़ा व मिलाना गांव मेें हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा निवासी मोनू पुत्र सतीश ने बताया कि वह बुधवार को अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही पांच-छह लोग घर में घुस आए और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने घायल मोनू को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में मोनू ने थाने पर तहरीर दी है। वहीं दूसरी मारपीट की घटना मिलाना गांव में हुई। बिल्लू पुत्र मोमीन निवासी मिलाना को ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसे बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें