फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे के सराफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुस्साए व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। उन्होंने घटना के खुलासे की मांग की। व्यापारी की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
अमीनगर सराय निवासी सर्राफ सुनील गुप्ता पुत्र नानक चंद गुप्ता की शुक्रवार की रात में बदमाशों ने अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर तितरौदा पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या की। शनिवार को मृतक के बेटे गौरव गुप्ता ने सिंघावली अहीर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पिता की लूट के बाद हत्या की। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। व्यापारी के फोन की डिटेल खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

सराफ की हत्या से आक्रोशित कस्बे के व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने कहा पहले भी व्यापारियों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब व्यापारी सुरक्षित नहीं रहे। पिछले वर्ष सराफ के शोरूम में हुई लाखों की डकैती का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बेखौफ बदमाश व्यापारी के साथ घटनाएं कर रहे हैं। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा यदि जल्दी ही घटना का खुलासा नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सराफ सुनील गुप्ता का शव घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। सराफ की शव यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से हत्या का कारण है। बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

हत्या को हादसे में बदलने का किया प्रयास
बागपत। सराफ सुनील गुप्ता की हत्या को पुलिस ने हादसे में बदलने के लिए पूरा प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले पुलिस अफसर भी घटना को हादसा ही मानकर चल रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। सराफ के सिर में सटाकर गोली मारी है। गोली सिर के आरपार निकल गई। ब्यूरो
विज्ञापन


घर की आर्थिक स्थिति थी कमजोर
बागपत। पुलिस ने बताया कि मृतक सराफ सुनील गुप्ता के घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसकी बाजार में दुकान है। वह सप्ताह में एक या दो बार ही दुकान खोलता था। घटना के पीछे का कारण लूटपाट का विरोध है या कुछ ओर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें