बड़ौत (बागपत)। नेहरू रोड से सटी रामा कॉलोनी में दुकान के ताले तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया गया और बोर्ड हटाकर दूसरा ताला लगा दिया। सतीश रुहेला पुत्र राधेश्याम गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। उसकी रामा कॉलोनी में दुकान नंबर 6 की दुकान है, जिसका वह किरायेदार है। एक सप्ताह के लिए वह परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। 29 जून को जब वह लौटकर आया तो उसकी दुकान पर दूसरा ताला लगा था और दुकान में रखे काउंटर, अलमारी, कुर्सियां व अन्य कागजात कुछ भी नहीं था। सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो