बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ जून को गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। उसने दोघट थाने में आरोपी प्रवीन व उसके बहनोई कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । तीन दिन बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ आरोपी युवक ने रेप किया। पुलिस ने अभी तक किशोरी का न तो मेडिकल कराया है और न ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कई दिन से हिरासत में ले रखा है, लेकिन उन्हें जेल नहीं भेज रही। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
12 वर्षीय बच्चा छत से गिरकर घायल
बागपत। छपरौली निवासी नितिन (12) पुत्र धर्मवीर खेलते समय छत से गिर घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। ब्यूरो
युवती ने जहर खाया, हालत गंभीर
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में गृह कलह के चलते 21 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में युवती को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। ब्यूरो
सांप ने युवक को डंसा
बागपत। निरपुड़ा गांव में खेत में काम कर रहे अनुज पुत्र चरण सिंह को सांप ने काट लिया। इससे युवक को हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर किया। वहां युवक की हालत चिंता जनक है। ब्यूरो