फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने दो बैरियर तोड़कर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। ईद मनाकर नैनीताल से अपने घर बहेड़ी जा रहे कार सवार पांच युवकों ने हल्द्वानी और लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की पुलिस को खूब छकाया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्होंने दो बैरियर भी तोड़ डाले। एएसपी समेत दो थानों की पुलिस आधे घंटे की दौड़ के बाद युवकों को पकड़ सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब एक बजे हल्द्वानी की ओर से आ रही कार यूके 04 एल- 0833 ने तीनपानी बैरियर के सामने सौ किमी प्रति घंटे से अधिक स्पीड में कार दौड़ाई तो तो रात्रि गश्त पर निकले एएसपी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव की नजर पड़ गई। उन्होंने शक होने पर कार का पीछा किया। हल्द्वानी कोतवाली के मोतीनगर पर लगने वाले बैरियर को अलर्ट कर दिया। एएसपी के वहां पहुंचने तक कार सवार मोतीनगर में लगा पुलिस बैरियर तोड़कर लालकुआं की ओर भाग गए। इसके बाद एएसपी ने लालकुआं कोतवाली पुलिस से हल्दूचौड़ में बैरियर लगाने को कहा तो कार सवारों ने हल्दूचौड़ चौकी के सामने लगे बैरियर को भी उड़ा दिया। लालकुआं की ओर तेजी से भाग रहे कार सवारों की सूचना कोतवाल आरके सैनी को दी तो उन्होंने सुभाषनगर पुलिस चेकपोस्ट के सामने बीच सड़क पर कई वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए। इस कारण सुभाषनगर पुलिस चेक पोस्ट पर जाम लग गया। इसी दौरान वहां पहुंचे युवकों की कार पुलिस ने पकड़ ली। युवकों ने पुलिस को बताया कि वह बहेड़ी के रहने वाले हैं। नैनीताल में ईद मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। रात में ही सभी युवकों के परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें