फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ट्यूशन पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना से तंग आए छात्राओं के परिजनों ने शनिवार को दिल्ली बस स्टैंड पर युवकों को दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। नगर के एक कोचिंग सेंटर पर छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जाती हैं। एक सप्ताह से कुछ युवक उनके साथ छेड़छाड़ करते थे। छात्राओं ने पहले उन्हें मना किया, लेकिन युवक जब बाज नहीं आए तो छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को की। शनिवार को जब छात्राएं ट्यूशन पढ़ने गई तो ट्यूशन समाप्त होने के बाद दो युवक दिल्ली बस स्टैंड पर आ धमके। वहां पहले से ही मौजूद छात्राओं के परिजनों ने आरोपी युवकों की जमकर धुनाई की। इसको देख वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान दो युवक छात्राओं व उनके परिजनों से हाथ जोड़कर भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की माफी मांगकर चमका देकर भाग गए। पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें