बागपत। डॉ. महावीर वाली गली में शॉर्ट सर्किट से नमकीन की फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें दो कर्मचारी झुलस गए। बागपत में डॉ. महावीर वाली गली में श्रवण गुप्ता की नमकीन की फैक्ट्री है। शनिवार को साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से कर्मचारी मोंटी और सुमित मामूली रूप से झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने पानी, रेत आदि डालकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से 20 हजार रुपये का सामान जल गया। श्रवण गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी दो बार फैक्ट्री में आग लग चुकी है। वहीं फैक्ट्री में लगी आग पड़ोसी प्रवीण के मकान तक पहुंच गई। आग लगने के कारण पड़ोसी के घर में भी सामान जल गया। ब्यूरो