फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटनाओं में महिला सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
निवाड़ा गांव निवासी पप्पू मोटर मैकेनिक है। गौरीपुर मोड़ पर उसकी दुकान है। रविवार को पड़ोसी दुकानदार से मामूली कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के पप्पू और तरुण, दूसरे पक्ष के गौतम एवं बिट्टू निवासी निवाड़ा घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मारपीट की घटना चमरावल रोड पर हुई। सलावतपुर खेड़ी निवासी उम्मेद रविवार को बागपत में सामान खरीदने आया । जब वह वापस गांव के लिए जा रहा था तो चमरावल रोड पर 5-6 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसने 5-6 युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जैन मोहल्ला बागपत में रोबिन के घर के बाहर पड़ोसी युवक खड़ा हुआ था। उसने युवक को टोक दिया। जिस पर युवक ने रोबिन और उसकी मां गुड्डी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें