फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने किशोरी की आबरू लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला क्षेत्र के गांव में ईंट भट्ठे पर मां के सामने ही किशोरी की आबरू लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने लाइसेंसी राइफल से मजदूरों को आतंकित कर मुंह बंद रखने की धमकी दी। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना रमाला क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर गांव का ही एक परिवार ईंट भराई का काम करता है। बुधवार को सुबह छह बजे 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ भट्ठे पर काम कर रही थी। पिता बुग्गी में ईंट लेने चला गया। आरोप है कि भट्ठा मालिक ने मुनीम के जरिये किशोरी को किसी काम के बहाने कमरे में बुलाया। किशोरी के साथ उसकी मां भी चली गई। भट्ठा मालिक ने मां के सामने ही किशोरी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी और किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मां ने विरोध किया तो उसे लाइसेंसी राइफल को दिखाकर चुप करा दिया। शोर शराब सुनकर भट्ठा मजदूर मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। भट्ठा मालिक ने राइफल से मजदूरों को आतंकित कर उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी जयप्रकाश ने किशोरी के परिजनों को मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें