बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 अप्रैल की रात में महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और तमंचे से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। पीड़ित महिला ने युवक को नामजद कराकर थाना बालैनी में तहरीर दी । इस मामले में आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालैनी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा आरोपी युवक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।