फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित बच्ची के परिवार को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची से रेप के मुकदमे की पैरवी कर रहे पिता और गवाह को आरोपी पक्ष के लोगों ने फैसला न करने पर हत्या की धमकी दी । इस संबंध में थाने में बच्ची के पिता ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में 21 अप्रैल को नौ साल की बच्ची से युवक ने रेप किया। इस मामले में पुलिस ने 22 अप्रैल को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मुकदमे की पैरवी कर रहे बच्ची के पिता को आरोपी पक्ष के लोगों ने धमकी दी है कि यदि फैसला नहीं किया तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। गवाह को भी कोर्ट तक नहीं जाने दिया जाएगा। इस धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत है। इस संबंध में पिता ने छह लोगों को नामजद कराकर तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें