बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव के ग्रामीणों ने चार दिन पहले कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर फसल उजाड़ने के मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि 29 मार्च को तीन लोगों ने खेत में महेंद्र व उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया और उनकी फसल भी नष्ट कर दी । इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अभी तक हिरासत में लिया हुआ है तथा दो आरोपी बाहर खुले घूम रहे हैं। आरोपी फैसले का दबाव बना रहे है और जान से मारने की भी धमकी देते है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग कर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस मौके बेदो देवी, सविता देवी, रीतू, बाबूराम, अनुज कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।