फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्राली बुग्गी पर पलटी, मासूम की मौत

Mon, 02 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में रविवार शाम को गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ढाल पर अनियंत्रित होकर बुग्गी पर पलट गई। जिसमें दबकर छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया। मामले में बिना किसी कार्रवाई के ही मासूम का दफीना कर दिया गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रविवार शाम को गांव मोहरका पट्टी निवासी इसरार की छह वर्षीय बेटी अपनी मां व ताई के साथ बुग्गी पर बैठकर खेत से गांव की तरफ लौट रही थी। रास्ते में ढलान पर बराबर से एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर रही थी। ट्राली में गन्ने भरे हुए थे। बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर ट्राली बुग्गी पर पलट गई। गन्नों के नीचे मासूम बच्ची दब गई। चीख पुकार मचते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से बच्ची को गन्नों के नीचे से निकाला गया। निजी डाक्टर को दिखाया गया। जिसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। बिना किसी कार्रवाई के ही मासूम का दफीना कर दिया गया। मामले में समझौता होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें