फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल से चार ऊंट तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने ऊंट तस्करों की तलाश में भड़ल गांव में दबिश दी। टीम चार ऊंट तस्करों को गिरफ्तार साथ ले गई। जबकि छह तस्कर भाग गए।
थान धनवार जनपद गिरड़ी झारखंड से पुलिस टीम दोघट थाना पुलिस को साथ लेकर भड़ल गांव पहुंची और ऊंट तस्करों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने चार ऊंट तस्करों को दबोचा। जबकि छह तस्कर भाग गए। टीम प्रभारी नरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष और कुलदीप राम ने बताया सितंबर माह में धनवार थाना क्षेत्र में कटान के लिए लाए जा रहे 100 ऊंटों को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया । ट्रकों में 26 ऊंट मरे मिले। इस दौरान ऊंट तस्कर मौके से भाग गए थे। बागपत जनपद के 10 ऊंट तस्करों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसी सूचना पर उन्होंने भड़ल में दबिश दी । भड़ल से ऊंट तस्कर गुड्डू उर्फ शहजाद कुरैशी और आफताब पुत्र याकूब, नसीम पुत्र अख्तर कुरैशी, आबिद पुत्र रज्जाक निवासी भड़ल को गिरफ्तार किया । जबकि छह तस्कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों को पहले बागपत न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बाद यहां से झारखंड ले जाएंगे। टीम में एसआई पुरुषोत्तम, जगदीश, जोदान आदि पुलिस कर्मी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें