बागपत। बड़ौत के गीता हत्याकांड में पति बीएसएफ के जवान को झूठा फंसाने का आरोप लगाकर मृतका की बेटी और माता-पिता आईजी से मिले। मामले में सही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उन्होंने एसपी बागपत को भी प्रार्थना पत्र सौंपा।
मंगलवार को मृतक गीता की मां कमलेश, पिता महीपाल सिंह निवासी बामनौली व बेटी वैशाली निवासी बड़ौत आईडी मेरठ से मिले। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को बीएसएफ जवान विपेंद्र कुमार की पत्नी गीता निवासी बड़ौत का घर से अपहरण हो गया । उसका शव 21 जनवरी को विकास निवासी बामनौली ने बरामद कराया और पुलिस के साथ साज करके गीता के पति विपेंद्र को झूठा फंसा दिया। पुलिस ने विकास के झूठे बयानों पर विपेंद्र को निर्दोष होने के सबूतों पर बिना विवेतना किए जेल भेज दिया। विकास के पास पैसा होने के साथ-साथ राजनीतिक मदद भी है और पुलिस के साथ भी उनके संबंध है। वह इस हत्याकांड में शामिल रहा, अन्य आरोपियों को बचा रहा है। पुलिस भी अधिकारियों से मिली । उनके पास विपेंद्र कुमार के बेगुनाह होने के पूरे सबूत है। उन्होंने गीता और विपेंद्र को न्याय दिलाने के लिए इस मुकदमे की जांच किसी उच्चाधिकारी या अन्य थाने से कराने की मांग की है। इस पर आईजी ने एसपी बागपत से बात कर मामले की सही जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे एसपी बागपत से भी मिले।