फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानेदही पर छात्र का लॉकेट-कैप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मुकारी गांव के छात्र देव की हत्या में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। निशानदेही पर छात्र का लॉकेट और कैप को बरामद किया। दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी छात्र राजा उर्फ देव पुत्र अजय त्यागी का चार जनवरी को अपहरण किया। इसका शव 13 जनवरी को हिंडन नदी में पड़ा मिला। मामले के खुलासे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। 19 जनवरी को पुलिस ने छात्र की हत्या का खुलासा कर मुकारी गांव के ही निवासी नवीन त्यागी पुत्र भीष्म त्यागी गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने रुपये के लेनदेन को लेकर छात्र की हत्या करना स्वीकार किया । परिजनों ने हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल होने को लेकर एसपी से शिकायत की । गांव मामले को लेकर पंचायत भी हुई । इसके बाद पुलिस ने आरोपी की रिमांड के लिये कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। बालैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी नवीन त्यागी की छह घंटे की रिमांड पर लिया। पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर से छात्र का लॉकेट और कैप बरामद की। आरोपी ने घटना में और किसी के शामिल ना होने की बात कही। उधर, छात्र के चाचा एडवोकेट अमित त्यागी और दादा बिजेंद्र त्यागी ने कहा बालैनी पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर ठीक से पूछताछ नहीं की। परिजनों ने बालैनी पुलिस की शिकायत एसपी से करने की बात कही। बालैनी एसओ देवेंद्र कुमार बिष्ट ने कहा आरोपी से सही तरीके से पूछताछ की। उन्होंने कहा आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें