खेकड़ा (बागपत)। उधार दिए सामान के रुपये मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ब्रह्मपाल ने बताया कि वह पाठशाला मार्ग पर एक हैंडलूम इकाई के पास चाय की दुकान करता है। हैंडलूम इकाई में कार्य करने वाला खेकड़ा निवासी एक युवक उसकी दुकान पर चाय आदि पीता है, जिससे उस पर उसके चाय आदि के उधार के करीब दो हजार रुपये बकाया हो गए हैं। शनिवार को जब ब्रह्मपाल ने युवक से उधार के रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया और उससे मारपीट करने लगा। लोगों ने बीचबचाव कराया। घायल दुकानदार थाने पर पहुंचा और हमलावर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।