फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर झगड़ा, पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर भैंसा बुग्गी न हटाने पर बाप-बेटे ने युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। वहां मौजूद किसानों ने किसी तरह उसे बचाया। इस संबंध में युवक ने थाने पहुंचकर बाप-बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल दीपक पुत्र जसवीर गांगनौली गांव का रहने वाला है। मंगलवार को वह गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर भैंसा बुग्गी में गन्ने भरकर तौलने गया । जब वह कांटे पर गन्ना तुलवा रहा था तो पीछे से बुग्गी लेकर आए रविंद्र और उसके पिता मंगलू ने उसे कांटे से बुग्गी हटाने को कहा, लेकिन दीपक ने उन्हें बुग्गी हटाने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों बाप-बेटे ने दीपक पर डंडों से हमला बोल दिया और उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। वहां मौजूद किसानों ने युवक को किसी तरह बचाया। घायल युवक को परिजन दोघट थाने लेकर पहुंचे। युवक ने बाप-बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें