बागपत। गाधी गांव में प्लाट के विवाद में बाप-बेटे पर गोली चलाने के मामले में कोतवाली पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों में एक रेलवे का कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
गाधी गांव में दुकानदार जगदीश पर सोमवार की रात में गोली चला दी। किसी तरह उनकी जान बची । उनको बचाने पहुंचे बेटे सुनील पर भी फायर कर दिया । उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई । इसको गांव में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मौके से गोली के खोखे बरामद किए । पीड़ित सुनील ने प्लाट के विवाद में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर ओमवीर पुत्र गोपी, आत्माराम पुत्र वेदराम और अजीत पुत्र गंगाशरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी अजीत रेलवे का कर्मचारी है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार नेकहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
एक आरोपी के बचाव में कोतवाली पहुंचे लोग
बागपत। नंगला जाफराबाद गांव के पूर्व प्रधान योगेश शर्मा के नेतृत्व में कुछ लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा गाधी गांव का अजीत रेलवे में कर्मचारी है। उसने किसी पर हमला नहीं किया है। गांव की पार्टीबाजी के चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की । इस मौके पर धर्मपाल, रविदत्त, जयपाल शर्मा, राजेंद्र मौजूद रहे।