फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया था किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पठान कोट मोहल्ले से आठ दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को उसका चाचा ही अपहरण कर ले गया था। 16 नवंबर को 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ था। उसके परिजनों ने एक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की रात पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड से दोनों को हिरासत में ले लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है और उसके बाद न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी रिजवान निवासी पठान कोट को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। रिजवान किशोरी का चाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें