फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। रेलवे पुलिस को देखकर छात्र भाग निकले। रविवार को रेलवे स्टेशन पर रमाला थाना क्षेत्र की एक छात्रा अपने गांव जाने के लिए ट्रेन की इंतजार कर रही थी। तभी तीन-चार छात्र आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। तभी छात्रा के गांव के कुछ छात्र वहां आए और जब उन्हें यह हरकत देखी तो वे छात्रों से भिड़ गए। इसको लेकर छात्रों के दोनों गुटों में जमकर बेल्ट चली और वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर लड़ रहे छात्र भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें