फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का पिस्टल लेकर बेटा कर रहा था प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट के चुनाव के एक दावेदार के साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर वोट मांग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लियाष बाद में पुलिस ने पिस्टल थाने में जमा कराकर युवक को छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने दोघट और टीकरी के बाजारों में गश्त कर नशे की हालत में घूम रहे युवकों को जमकर दौड़ाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए दोघट पुलिस ने दोघट और टीकरी कस्बों में देर रात तक गश्त की। गश्त के दौरान दोघट के बाजार में एक युवक को पिस्टल लेकर वोट मांगते समय पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस युवक को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पता चला पिस्टल लाइसेंसी है। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि युवक के पिता के नाम लाइसेंस है। जबकि वह उसे लेकर बाजार में एक प्रत्याशी के साथ घूम रहा था। युवक से पिस्टल जमा करा लिया गया है। इस पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें