फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्राओं पर लाठी चार्ज की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्व समाज संगठन की बैठक हुई, इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर आयोजित मीटिंग में डॉ. शालिनी राकेश ने कहा छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में बीएचयू में छात्राएं प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सरकार के इशारे से बर्बरता से लाठी चार्ज किया । इससे छात्राओं की भावनाओं को कुचलने का प्रयास किया। स्थानीय प्रशासन ने लाठी चार्ज करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का गला घोटा गया है। यह चिंता का विषय है। सरकार की एंटी रोमियो स्क्वाड के निष्क्रिय होने से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें ज्योति चौधरी, शमा, पिंकी, रेनू बैसोया, कविता, कमलेश तोमर, मिथलेश, ईशा रूहेला, पिंकी धामा, अनुराधा, किरण, बबली, उमेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें