बागपत। सिरसली गांव के युवक अंकित के करंट लगने से झुलसने के मामले में उसके पिता सुखपाल की तहरीर पर दो लोग सागर निवासी सिरसली और निशांत निवासी सुल्तानपुर हटाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । उनका आरोप है कि आरोपी उनके बेटे को बहाने से बुलाकर ले गए। 29 सितंबर को बाद में नैथला मोड़ के पास खंभे पर चढ़ा दिया और करंट छोड़ दिया। इससे वह झुलस गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।