बागपत। कोर्ट रोड निवासी युवक इलियास गाड़ी चलाता है। शनिवार को उनकी पत्नी रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। उससे पहले ही इलियास रसोई में गया और माचिस जला दी। इससे रसोई में आग लग गई। वह बुरी तरह से झुलस गया। उसकी पत्नी का शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। आनन-फानन में परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि गैस का पाइप लीक होने से आग लगी है। गनीमत रही कि आग पर समय से काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।