फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने कराई सुलह, गले मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में राशन डीलर के चयन के दौरान हुई मारपीट के मामले में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की दोघट में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई ।
विज्ञापन

चार दिन पहले राशन डीलर के चयन को लेकर सरकारी स्कूल में खुली बैठक हुई । बैठक में ही दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए । इसमें दो पक्षों के पांच लोग घायल हुए । दोनों पक्षों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने भी चार दर्जन लोगों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई भी की।
शुक्रवार को देर शाम दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की पंचायत बुलाई गई और पंचायत के अनुरोध पर दोनों पक्ष देशपाल और रामनाथ पक्ष भी पंचायत में शामिल हुए। पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनीं। पंचों ने दोनों पक्षों के बीच बने तनाव को समाप्त कराया और एक दूसरे को गले मिलवाया । अध्यक्षता हरपाल सिंह ने की। संचालन मास्टर रण सिंह पंवार ने किया। पंचायत में देवी सिंह, अब्बास चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, मनोज प्रधान, रामछैल पंवार, बुद्ध प्रकाश, सतबीर, ऋषिपाल, जसबीर, हरिप्रकाश, रामनाथ प्रधान, देशपाल पूर्व प्रधान, ओमपाल मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें