बिनौली (बागपत)। गोवंश हत्या के मामले में छह माह से फरार चल रहे जिला बदर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात घर से दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी इरफान पुत्र खलील बरनावा गांव का रहने वाला है। वह गोवंश हत्या के मामले में 11 जनवरी 17 से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जिला बदर भी घोषित कर रखा था। मुखबिर के अनुसार आरोपी चोरी छिपे घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी घर पर ही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। बाद मेें आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, बिट्टू पुत्र रामकुमार निवासी अंगदपुर जौहड़ी ने बिनौली थाने पर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बिट्टू को मेडिकल परीक्षण के लिए बिनौली सीएचसी पर भेजा है।