फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर हत्याकांड का आरोपी विकास गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर हत्याकांड का आरोपी विकास गया जेल
विज्ञापन

बागपत। बालैनी क्षेत्र के मवीं कलां गांव के दसवीं के छात्र अंकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी विकास को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मवी कलां का जंगल खंगाला। छात्र अंकुर छह फरवरी 2015 को लापता हुआ था, पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने मवी कलां गांव के ही विकास को शनिवार को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि आरोपी विकास ने अपने दो साथी पवन और ओमवीर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और शरीर पर ईंट-पत्थर बांधकर शव को हिंडन में फेंक दिया था। पुलिस ने नदी से उसके कपड़े बरामद किए थे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने मवीं कलां का जंगल खंगाला, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें