फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघू के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव में एक माह पहले परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया था। जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोलियां चलाईं। इसमें तरुण व आकाश बाल-बाल बच गए थे। मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। भागते समय आरोपी मोनू गिरकर चोटिल हो गया था। इस संबंध में इंद्रपाल ने आरोपी अंकुर, मोनू व नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इनमें जयपाल, मोहन पाल, श्रीपाल, गंगाराम, इंद्रपाल, प्रमोद, नरेश चंद, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें