फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपित को तमंचे सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ावद गांव में बीते वर्ष अक्टूबर माह में घर में घुसकर किए हमले के आरोपित को बिनौली पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 25 अक्तूबर को बड़ावद गांव में घर में घुसकर संजीव पुत्र इकराम पर जानलेवा हमला हुआ। इस संबंध में उसने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना में शामिल रहे निखिल चिकारा, कृष्णपाल, नीतीश निवासी बड़ावद व आदित्य उर्फ काला निवासी बड़ौत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रकाश में आया विजय पुत्र बाबू निवासी बड़ावद फरार था। इसे पुलिस ने बुधवार की सुबह चेकिंग के दौरान बड़ावद गांव के पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें