बागपत। नया गांव हमीदाबाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
नया गांव हमीदाबाद में बुधवार को चार युवकों ने वितेश पर चाकू से हमला कर दिया था। उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के भाई मोनू राम ने जबरद्दीन, राजू, जुम्माद्दीन, कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित पक्ष के मोनू राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है। वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।