फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्रीपुरम में परिवार पर हमला, घर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में छह-सात लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर तमंचे के बल पर पीड़ित पक्ष की महिला को जबरन अपने साथ ले गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर आरोप लगाकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। झगड़े में दोनों पक्षों के चार महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलोनी बागपत निवासी फिरोज पुत्र मकसूद ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे के लगभग मोहल्ले के ही छह-सात लोगों ने उनके घर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने फिरोज, आसमां, अख्तरी, रशिदा को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर तमंचे के बल पर जबरन उनके परिवार की महिला शाहिदा को अपने साथ ले गए। धमकी दी कि यदि किसी ने पुलिस से शिकायत की तो गोली मार देंगे। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली। पीड़ित ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरे पक्ष के डॉ. रियासत अली ने बताया कि उसकी बहन परवीन ने फिरोज पक्ष को रुपये उधार दे रखे हैं। शनिवार का रात उधार के रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसकी बहन परवीन, भांजे तसलीम को मारपीट कर घायल कर दिया। उसने शकील, उमर, फिरोज और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें