फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गन्ने के खेत से लावारिस बाइक की बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे खेकड़ा नगर के जंगल में बड़ागांव मार्ग पर एक किसान खेत में गन्ने की कटाई करने पहुंचे। जब किसान गन्ना काट रहे थे। तब उनकी गन्ने के खेत में खड़ी बाइक पर नजर पड़ी। गन्ने के खेत में लावारिस बाइक खड़ी देखकर किसान परेशान हो गया। पता लगने पर आसपास के किसान भी मौके पर एकत्र हो गए। किसानों ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को लावारिस बाइक के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक के पास से पुलिस को एक एटीएम कार्ड और एक पर्स भी पड़ा मिला। पुलिस ने बाइक और एटीएम कार्ड को कब्जे में ले लिया। पुलिस बाइक मालिक की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बरामद बाइक के मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें