फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बृहस्पतिवार की रात में शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में आग लग गई। रटौल गांव निवासी मांगे पुत्र रिछपाल ने बताया कि गांव में लोनी-ढिकौली मार्ग पर किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में ग्रामीणों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान से आग की लपटें निकल रही है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से बच गई। यदि सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार ने पुलिस को आग लगने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दुकानदार को मुआवजा दिलाने की मांग की। इनमें ललित, बब्बल, ओमी लाल, सुभाष, मदन सैनी, राम लाल, बिल्लू, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें