बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में बुधवार की रात्रि में रंजिश के चलते सात लोगों ने दो सगे भाइयों को धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमलाकर घायल किया। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हेें सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ऋषि व अनिल पुत्र फूल कंवर जौनमाना गांव के रहने वाले हैं। उनका कई दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ, तभी से वे उनसे रंजिश रखने लगे। बुधवार की रात्रि में जब दोनों भाई अपने घर में दीपावली मना रहे थे, तभी सात लोगों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।