फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के पैराकार व गवाह को कत्ल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुरा गांव के दोहरे हत्याकांड के पैरोकार और गवाह को कचहरी के बाहर आरोपी पक्ष के लोगों ने मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष भयभीत है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ के सरूरपुर गांव निवासी मांगेराम पुत्र भंवर सिंह ने एसपी को बताया कि 2016 में पैसे के लेनदेन को लेकर उसकी साली के पति धीरज की हत्या की। इसकी पैरवी उसकी साली बबीता और सास कृष्णा कर रही है। मृतका बबीता की पैरवी से परेशान होकर उसके देवर और सास ससुर ने 2017 में बबीता व उसकी माता कृष्णा की हत्या कर दी। वह अपनी साली और सास की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह है। इस मुकदमे में कोर्ट में गवाही चल रही है। आरोपी पक्ष उसे गवाही देने पर मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार को वह कचहरी में आया। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया और फैसला न करने पर हत्या की धमकी दी। उसने बताया कि आरोपी कचहरी परिसर में कई बार उसे धमकी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें