पुलिस ने संदिग्ध युवक दबोचे
मुजफ्फरनगर। एसआई प्रेमसिंह ने बृहस्पतिवार को शहर के मिमलाना रोड से दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया। एसआई के अनुसार, तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से अलग-अलग छुरी बरामद की गईं। आरोपियों में सलमान पुत्र मेहरदीन और शुहेब पुत्र इकराम निवासीगण मिमलाना रोड शामिल हैं। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, एसआई राधेश्याम यादव ने मेरठ रोड पर संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से अलग-अलग चाकू बरामद किए गए। एसआई की तहरीर पर दोनों आरोपियों नौशाद पुत्र भूरा निवासी वकील का बाग और सुहेल पुत्र जहीर निवासी लद्दावाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
सुल्फे के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई राकेश शर्मा ने मिमलाना रोड पर चेकिंग के दौरान मुजम्मिल पुत्र मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधा किलो सुलफा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा।