फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र धनौरा ने सहदेव से बताया जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र धनौरा ने सहदेव से बताया जान को खतरा
विज्ञापन

बागपत। बस्ती जेल से कुख्यात देवेंद्र धनौरा को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर आई। लेकिन कोर्ट की छुट्टी होने के कारण उसकी बागपत कोतवाली में आमद हुई। इसके बाद पुलिस उसे वापस लेकर चली गई। इस दौरान देवेंद्र धनौरा ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। कुख्यात बदमाश सहदेव की उसकी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के धनौरा-टीकरी गांव निवासी कुख्यात बदमाश देवेंद्र बस्ती जेल में बंद है। शुक्रवार को उसकी बागपत न्यायालय में पेशी थी। बस्ती पुलिस उसे न्यायालय मेें पेशी पर लेकर आई, लेकिन न्यायालय की छुट्टी होने के कारण पुलिस उसे बागपत कोतवाली लेकर पहुंची। यहां पर उसकी आमद कराई। देवेंद्र ने बताया कि गांव के ही सहदेव से उसकी चुनावी रंजिश चल रही है। सहदेव अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पिता इकबाल, भाई जितेंद्र, बहन पवित्रा तथा मामा की हत्या कर चुका है। उसने बताया कि गांगनौली गांव के रामबीर और सरोज हत्याकांड में वह जेल में बंद है। पहले वह मेरठ जेल में था। लेकिन बाद में उसे बस्ती जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। देवेंद्र के पिता की हत्या के बाद से ही सहदेव फरार चल रहा है। इसके कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। सहदेव उसके परिवार पर फैसले का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसे तथा उसके परिवार को हत्या की धमकी देता है। इस संबंध में देवेंद्र ने न्यायालय व एसपी बागपत को अर्जी देकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा चुका है। बस्ती पुलिस उसे वापस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें