फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने 22 घरों में विद्युत चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने पुराना कस्बे में विद्युत चोरी करते 22 लोगों पकड़ लिया। विद्युत निगम ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के पिलाना, खेकड़ा, अमीनगर सराय के उपखंडों के एसडीओ ने शहर के लाइनमैनों के साथ पुराने कस्बा में अल सुबह पहुंचे। यहां पर उन्होंने डायरेक्ट बिजली जलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीओ बागपत राणा प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे में 22 लोग ऐसे थे, जो उन्हें सीधे चलती लाइन से बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दे दी। विद्युत निगम के छापे से पुराना कस्बे में विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान विद्युत निगम के एसडीओ (बागपत) राणा प्रताप सिंह, एसडीएम (पिलाना) नरेश कुमार, एसडीओ (खेकड़ा) डीपी सिंह, एसडीओ (अमीनगर सराय) सीपी सिंह, अवर अभियंता रामनिवास, गणेश प्रसाद, पीजी-2 रवि कुमार, सोनू कमार और लाइनमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें