फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट से हमलाकर विवाहिता को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

गौरीपुर गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाया और ईट हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर महिला हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को बंधन मुक्त कराया। घायल महिला ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के चौहान जस्सी गांव निवासी मोनिका पुत्री जगमेंद्र की शादी तीन साल पहले गौरीपुर निवासी बंटी के साथ हुई । शादी के बाद सब कुछ ठीक चला। दो माह पहले उसके देवर की शादी हुई। देवरानी शादी में दहेज अधिक लेकर आई। इसे लेकर ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे। उन्होंने दहेज की मांग की। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पति उसे तलाक देना चाहता है। शनिवार की सुबह वह घर में काम कर रही थी। तभी पति, सास और ससुराल ने उसे कमरे में बंधक बनाकर ईंट मारकर घायल कर किया । किसी तरफ उसने महिला हेल्प लाइन को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला हेल्प लाइन की टीम गांव में पहुंची और महिला को बंधन मुक्त कराकर कोतवाली लेकर आई। महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें