फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने पुत्रवधू से जान का खतरा बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

साहब मुझे बचा लो, पुत्रवधू मेरी जान ले लेगी। 80 वर्षीय वृद्ध हाथ जोड़े हुए आंखों में आंसू भरकर कोतवाली पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। सुखवीर पुत्र पलटू ट्यौढ़ी गांव का रहने वाला है। उसने कोतवाली में रोते हुए बताया कि उसके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर की बेटे की बहू, जिसे बेटा दो माह पहले शादी कर कहीं से लाया, वह आए दिन उसके साथ मारपीट करती है और उसे खाना भी नहीं खाने देती है। वह छोटे बेटे के साथ रहता है, लेकिन वहां पर भी उसे चैन से नहीं रहने देती है। शनिवार की सुबह पुत्रवधू ने सुखवीर के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसआई रमेश सिंधु का कहना था कि इस मामले मेें कार्रवाई की जाएगी और वृद्ध को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें