फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदायन गांव के दुर्गा मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदायन गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात में चोरों ने हजारों का सामान चुराया । मंदिर समिति सचिव ने थाने में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

चंदायन गांव के बाहरी हिस्से में मुलसम जाने वाले मार्ग पर प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर है। सोमवार की रात्रि में मंदिर में पुजारी एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कई चोर मंदिर में घुस आए और चोरों ने सो रहे पुजारी के कक्ष की बाहर से कुंडी लगा दी। इस दौरान चोर कमरों के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, सोलर लाइट, बैटरी, सीलिंग फेन, बर्तन, कंबल, कपड़े, परिसर में लगे दस घंटे जंजीर काटकर चुराकर ले गए। इस दौरान माँ दुर्गा के दरबार में रखी पीतल की दो शेर की प्रतिमा और वहां रखे दान पात्र को नकदी सहित ले उड़े। सुबह होने पर मंदिर समिति के सचिव सोमदत्त प्रधान मंदिर में पहुंचे तो वहां कमरों के ताले खुले मिले और सामान भी बिखरा पाया। पुजारी को आवाज लगाई तो उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। पुजारी को कमरे का दरवाजा खोलकर उठाया और चोरी हुए सामान का आकलन किया। मंदिर समिति सचिव ने बताया कि करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ है। पूर्व में भी यहां तीन बार चोरी हो चुकी है। समिति के सचिव ने थाना बिनौली थाने में चोरी की तहरीर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी नाहर सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें