युवक को पीटा
बागपत। नफीस पुत्र यूसुफ निवासी खेड़की ने एसपी को प्रार्थना देकर बताया कि वह गांव में घोड़े के बाल काटने की दुकान करता है। कुछ दिन पूर्व गांव के ही दो लोग एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर दुकान पर आए और कहने लगे कि यह आदमी कैसा है। तो उसने भी कह दिया कि अच्छा है। कुछ दिन बाद फिर से दोनों व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और कहने लगे कि तुम्हारी गारंटी पर उस अज्ञात व्यक्ति को 1.70 लाख रुपये दिए हैं। अब तुम वह रुपये लौटाओगे। उसके साथ उन्होंने मारपीट भी की। उसने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।