पिलाना (बागपत)। पिलाना गांव में तालाब किनारे खेल रहे सात वर्षीय बच्चे का पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों ने उसको तालाब से निकाला।
पिलाना गांव निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उसका मकान गांव में तालाब के पास है। रविवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के बच्चों के साथ उसका सात वर्षीय बेटा खेल रहा था। बेटा खेलता-खेलता तालाब किनारे पहुंच गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूब गया। यह देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर परिजन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को तालाब से निकाला। उस समय वह बेहोशी की हालत में था। उसको बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।