बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ पड़ोसी गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर आरोपी इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।